Korba Elephant News : रेकी गांव में हाथी का दल दिनभर रहा, फिर जगह बदली, अब हाथी का कटघोरा रेंज में, वन अमला अलर्ट

कोरबा. जिले के रेकी गांव में हाथी का दल दिनभर रहा और अब हाथी के दल ने जगह बदल लिया है. हाथी का दल अब कटघोरा रेंज के रतिजापाली गांव में पहुंच गया है. फिलहाल, हाथियों ने अब तक कोरबा जिले में कोई भी नुकसान नहीं किया है. हाथियों में 3-4 हाथी के बच्चे भी हैं. दूसरी ओर, यह भी संभावना जताई जा रही है कि हाथी अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए आक्रामक हो सकते हैं, इसकी संभावना को देखते हुए वन विभाग काफी सतर्क हो गया है. वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा रतिजा गांव के साथ ही आसपास के इलाकों में मुनादी कराई गई है, वहीं वन अमला हाथियों की निगरानी में लगा हुआ है.



इसे भी पढ़े -  नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ वातावरण

वन विभाग के अफसरों का कहना है कि हाथी अब कटघोरा रेंज के रतिजपाली गांव में पहुंच गया है और अब हाथी का दल उसी क्षेत्र में रहने की ही संभावना है और हाथी का अन्य क्षेत्र में मूवमेंट करने की संभावना कम दिख रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : किसान को बगैर सूचना दिए हाईटेंशन टॉवर लगाने खोद डाले खेत, एसडीएम ने नहीं सुनी फरियाद तो कलेक्टर के पास पहुंचे किसान

error: Content is protected !!