Rohit Sharma Century: रोहित शर्मा ने शतक जड़कर रचा इतिहास, बन गए ऐसे पहले कप्तान….जानिए

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है। बता दें कि दूसरे दिन के खेल में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गेंदों पर 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से दमदार शतक जड़ दिया है।



रोहित शर्मा ने यह शतक जड़ते ही एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, टेस्ट में करीब 5 महीने बाद रोहित ने शानदार वापसी कर हर किसी को प्रभावित कर लिया है। आइये जानते हैं रोहित ने एक शतक जड़कर कौन-सी उपलब्धि हासिल कर ली है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल प्रस्तुत रामलीला की दर्शकों ने की सराहना

Rohit Sharma ने शतक जड़कर हासिल की यह खास उपलब्धि

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दमदार शतक जड़ दिया है। उन्होंने 171 गेंदों का सामना करने हुए अपना शतक पूरा किया, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। कप्तान रोहित ने दूसरे दिन के खेल में एक शतक जड़ते ही एक खास उपलब्धि हासिल कर ली।

रोहित (Rohit Sharma) भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए है, जिन्होंने बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है, ये कारनामा आजतक कोई भारतीय कप्तान नहीं कर पाया है। यहां तक कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भी यह कारनामा नहीं कर पाए है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

हालांकि, दुनिया में रोहित ऐसा करने वाले चौथे कप्तान बन गए है। इस लिस्ट में तिलकरत्ने दिलशान, फाफ डु प्लेसिस और बाबर आजम का नाम शामिल है, जिन्होंने बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा है।

अगर बात करें रोहित शर्मा के टेस्ट करियर की तो कुल 46 टेस्ट मैच खेलते हुए रोहित ने 3209 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 8 शतक जड़े है। वहीं, दूसरे दिन के खेल में शतक जड़कर उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक जड़ा। बता दें कि रोहित ने टेस्ट में एक दोहरा शतक भी जड़ा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में लिया भाग, परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

error: Content is protected !!