Sakti Arrest : 3 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स गिरफ्तार, फगुरम चौकी पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. फगुरम चौकी पुलिस ने 3 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



दरअसल, फगुरम चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की सपिया गांव के नहर के पास एक शख्स महुआ शराब रखा हुआ है और बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई, 1 हाइवा,1 जेसीबी मशीन, 2 ट्रैक्टर जब्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 612 प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली...

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और 3 लीटर महुआ शराब के साथ फेकू यादव को पकड़ा.

पुलिस ने आरोपी फेकू यादव को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) (क) के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!