JanjgirChampa Big News : हाइवा और कार में हुई टक्कर, हादसे में बेटे की मौत, माता-पिता, चाची समेत 5 लोग घायल, 4 की हालत गम्भीर, बम्हनीडीह क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के पुछेली गांव में हाइवा और कार में टक्कर हो गई. हादसे में कार चला रहे बेटे की मौत हो गई है, वहीं माता-पिता और चाची समेत 5 लोगों को चोट आई है. घायलों में 4 लोगों की हालत गम्भीर है. सभी घायलों को बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया है.दरअसल, चिरमिरी के संदीप साहू अपने पिता चुन्नीलाल साहू, माता और चाची समेत 6 लोग कार से बिलाईगढ़ के कैथा गांव जा रहे थे. कार को संदीप साहू चला रहा था. वे पुछेली गांव पहुंचे थे कि हाइवा और कार में टक्कर हो गई.हादसे में कार चला रहे संदीप साहू की मौत हो गई है, वहीं उनके पिता चुन्नीलाल साहू, मां और चाची समेत 4 लोगों को गम्भीर चोट आई है. एक 10 साल के बच्चे को कम चोट आई है. फिलहाल, सभी घायलों को बम्हनीडीह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से गम्भीर रूप से 4 घायलों को बिलासपुर रेफर किया जा सकता है.आपको बता दें, संदीप साहू इंजीनियरिंग होल्डर हैं और उनके पिता चुन्नीलाल साहू रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी हैं. वे मूलतः बिलाईगढ़ के कैथा गांव के रहने वाले हैं और अभी वर्तमान में चिरमिरी में रहते हैं. वे कैथा गांव, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, यहां पुछेली गांव में वे दुर्घटना के शिकार हो गए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

घायलों को अस्पताल पहुंचाने पत्रकारों और पुलिस ने दिखाई सक्रियता
पुछेली गांव में हादसे की सूचना के बाद मौके पर बम्हनीडीह थाने के एएसआई सन्तोष बंजारे के साथ पुलिस टीम, पत्रकार नवीन सराफ और उनके साथी पहुंचे और तत्काल घायलों को लेकर बम्हनीडीह अस्पताल पहुंचे. यहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!