Sakti News : पांच जिलों से भ्रमण करते सवा लाख रुद्राक्ष शिवलिंग पहुंचा जैजैपुर क्षेत्र में, 51 कुंडीय रुद्र महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन

सक्ती. सवा लाख रुद्राक्ष शिवलिंग बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से होते हुए जैजैपुर क्षेत्र में पहुंचा. जैजैपुर में 8 फरवरी से 18 फरवरी तक 51 कुंडीय रुद्र महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा.

 



राष्ट्रीय संत पंडित रामगोपाल महराज ने बताया कि यह आयोजन विश्व कल्याण की शांति के लिए सवा लाख पंचमुखी रुद्राक्ष शिवलिंग का दर्शन, विशेष रथ यात्रा बिलासपुर से 28 जनवरी को प्रारंभ होकर 7 फरवरी को यात्रा का समापन एवं विश्राम जैजैपुर में होगा. 8 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक जैजैपुर में 51 कुंडीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन और तृतीय दिवस को शिव महापुराण का आयोजन किया जायेगा.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

18 फरवरी को महाशिव रात्रि महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें शिव बारात निकाली जाएगी. रुद्राक्ष वितरण किया जायेगा बहुत सारे साधु-संत ब्राह्मण भी आएंगे. लोगों की कामना, शांति, विश्व, कल्याण के लिए यह आयोजन किया जायेगा हमारा लक्ष्य है कि पूरे विश्व में शांति हो और सब की मनोकामना सनातन धर्म हमेशा जागृति रहे समस्त धर्म के लोग जागृति में रहे, यही हमारा धर्म है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण चंद्रा ने बताया कि रुद्राक्ष मूल रूप से पशुपतिनाथ नेपाल से आया है. सवा लाख रुद्राक्ष शिवलिंग की यात्रा बिलासपुर जिले से प्रारंभ हुई और 5 जिलों से होते हुई सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा में आई है .जैजैपुर में विश्वकल्याण और क्षेत्र के समृद्धि और विकास के लिए 51 कुंडीय रुद्र महायज्ञ और भागवत कथा का आयोजन 8 फरवरी से 18 फरवरी तक किया जायेगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

Related posts:

error: Content is protected !!