Sakti Thief Arrest : कपड़ा दुकान की छत को तोड़कर कपड़े की की थी चोरी, अब पहुंचा सलाखों के पीछे, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस ने कपड़ा दुकान की छत को तोड़कर कपड़े की चोरी करने वाले आरोपी संजय चंद्रा को अकलसरा गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.



Janjgir : RTE की राशि 35 लाख का गबन, आरोपी लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और स्कूल संचालक गिरफ्तार, पहुंचे जेल

आरोपी लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्कूल संचालक और एडिशनल SP ने क्या कहा, देखिए पूरी खबर… VIDEO…

दरअसल, अकलसरा गांव के रहने वाले राजकुमार चंद्रा ने थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि अकलसरा के नवधा चौक में उसकी कपड़े की दुकान है. वह 3 फरवरी की रात्रि दुकान बंदकर घर चला गया था. दूसरे दिन सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो देखा कि दुकान के कपड़े बिखरे पड़े हुए हैं और कुछ कपड़ों की चोरी हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : कारखाना अधिनियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, पांच उद्योगों पर लाखों का अर्थदंड

रिपोर्ट पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. इसी दौरान अकलसरा के संजय चंद्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कपड़े की चोरी की बात सामने आई, जिसकी कीमत 15 हजार रुपये है. फिलहाल, आरोपी संजय चंद्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिलाबदर, एक वर्ष तक सक्ती समेत इन जिलों से रहेगा बाहर... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!