Bageshwar Dham में समस्या से निजात पाने गई महिला की मौत, पति बोला- सुबह तक सबकुछ ठीक था…विस्तार से पढ़िए

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में एक महिला की मौत हो गई है। महिला बुधवार को अर्जी लगाने के लिए पहुंची थी और वह पंडाल में लाइन में खड़ी थी। इस दौरान अचानक महिला गिर जाती है और वहीं पर उसकी मृत्यु हो जाती है।



महिला काफी लंबे समय से बीमार थी
मृतक महिला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की रहने वाली है। मृतक महिला का नाम नीलम बताया जा रहा है। महिला अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के महाराजपुर से आई थी। महिला काफी लंबे समय से बीमार थी और उसे किडनी की समस्या (Kidney Problem) थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने काफी इलाज कराया और उसे बीमारी (Sick) से निजात नहीं मिली। जिसके बाद उसने बागेश्वर धाम आने का फैसला किया।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 के पहले 7 मैचों का एनालिसिस: चेज करने वाली टीम का दबदबा, रन रेट में उछाल और औसत स्कोर में गिरावट

मृतक महिला के पति देवेंद्र सिंह (Devendra Singh) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले 7 दिनों से हम परिक्रमा कर रहे थे। उन्होंने कहा, “सब कुछ अच्छे से चल रहा था। खाना पीना भी खा रहे थे। बुधवार को भी हमने परिक्रमा किया था। दरबार लगने वाला था और मैं पत्नी के साथ दरबार में पहुंचा था। सुबह तक सब कुछ ठीक था। जैसे ही मैं परिक्रमा लगाकर पंडाल के अंदर गया, तभी मुझे पत्नी की तबीयत थोड़ी खराब लगी। वह लाइन में खड़ी थी और अचानक गिर कर उसकी मृत्यु हो गई।”

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पचमढ़ी में राष्ट्रीय पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन शिविर आयोजित, जिला संघ सक्ती से 07 स्काउट्स एवं 11 गाइड्स प्रतिभागी होंगे शामिल, पचमढ़ी के लिए हुए रवाना

पंडित धीरेंद्र शास्त्री सुर्खियों में छाए हुए हैं
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सुर्खियों में छाए हुए हैं। धीरेंद्र शास्त्री दावा करते हैं कि उनके धाम में आने के बाद जिनकी अर्जी स्वीकार की जाती है, वह एक पर्ची पर लिखकर बता देते हैं कि संबंधित व्यक्ति को क्या हुआ है और उसेसे कैसे निजात मिलेगा। धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि वे चमत्कार नहीं करते बल्कि भगवान से जो आदेश मिलता है, उसी को वह पर्ची पर लिखते हैं। सोशल मीडिया पर भी बागेश्वर धाम को लेकर कई तरह की चर्चा की जाती है। कुछ बागेश्वर धाम के समर्थन में लिखते हैं, तो कुछ उनके विरोध में।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पचमढ़ी में राष्ट्रीय पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन शिविर आयोजित, जिला संघ सक्ती से 07 स्काउट्स एवं 11 गाइड्स प्रतिभागी होंगे शामिल, पचमढ़ी के लिए हुए रवाना

error: Content is protected !!