YouTube CEO Resigns: यूट्यूब की सीईओ सुसान वोज्स्की ने किया इस्तीफे का एलान, भारतीय मूल के व्यक्ति संभालेंगे कमान… इनके बारे में विस्तार से जानिए

यूट्यूब की सीईओ सुसान वोजसिकी ने इस्तीफे का एलान कर दिया है। Google की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc ने गुरुवार को बताया कि YouTube की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुसान डायने वोज्स्की ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वोज्स्की ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। वह अपनी सेहत और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना चाहती हैं। वोज्स्की ने बताया है कि प्रक्रिया पूरी होने तक वे पद पर बनी रहेंगी।



इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

सुसान डायने वोज्स्की गूगल की शुरुआती कर्मचारियों में से थीं। इतना ही नहीं वे लगभग 25 वर्षों से Google की पैरेंट कंपनी के साथ हैं। साल 2014 में वे यूट्यूब की सीईओ बनी थी। अब नौ साल बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया।

इनके बाद भारतीय मूल के अमेरिकी नील मोहन कंपनी की कमान संभालेंगे। नील के कैरियर की शुरुआत ग्लोरफाइड टेक्निकल सपोर्ट से हुई थी। यहां उनको 60,000 डॉलर वेतन मिलता था। 2008 में नील गूगल में उस समय शामिल हुए थे जब उनकी पुरानी कंपनी डबल क्लिक को गूगल ने खरीद लिया था। नील मोहन और उनकी पत्नी हेमा सरीम मोहन है।

इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

error: Content is protected !!