JanjgirChampa Accident Death : अज्ञात वाहन ने KSK महानदी पॉवर प्लांट के कर्मचारी को कुचला, बाइक सवार कर्मचारी की मौके पर ही मौत, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के परसाहीनाला गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. हादसे में युवक शुभम तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक, बिलासपुर जिले के रतनपुर का रहने वाला था और अकलतरा क्षेत्र में स्थित केएसके महानदी पॉवर प्लांट में कार्यरत था.

 



पुलिस के मुताबिक, रतनपुर का रहने वाला युवक शुभम तिवारी, बाइक से केएसके महानदी पॉवर प्लांट में ड्यूटी करने आ रहा रहा. वह अकलतरा क्षेत्र के परसाहीनाला गांव पहुंचा था, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और हादसे में युवक शुभम तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!