जांजगीर में खेलो इंडिया स्कीम के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण से हॉकी ट्रेनिंग सेंटर की मिली स्वीकृति

जांजगीर-चांपा. जिले में हाकी खिलाड़ियों के विकास व उन्हें खेल सामग्री प्रदान करने, बेहतर कोच की व्यवस्था व खिलाडियों को उत्कृष्ट बनाने के लक्ष्य को लेकर खेलो इंडिया स्कीम के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने जांजगीर में हाकी खेल के लिए ट्रेनिंग सेंटर की अनुमति दी है। इस योजना से जांजगीर चांपा के हाकी खिलाड़ी आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे

 



ज्ञात हो कि जांजगीर चांपा जिला हॉकी के नर्सरी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में उभरता हुआ जिला है ।
विगत 10 वर्षों में 450 खिलाड़ियों ने एवं राज्य स्तर पर 800 खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया है।
इस वर्ष 38 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर एवम विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर जांजगीर जिले का नाम रोशन किया है ।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बंद होने से कई जिलों से सम्पर्क टूटा, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे...

जांजगीर चांपा के हॉकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर जांजगीर चाम्पा के निर्वतमान कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग जांजगीर चाम्पा के द्वारा खेलो इंडिया स्कीम के तहत प्रस्ताव बनाकर भारतीय खेल प्राधिकरण को भेजा गया था।

वर्तमान कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी नें इसके लिये लगातार प्रयास किया और सफलता मिली।
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने लगातार हॉकी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित व मार्गदर्शित किया।
जांजगीर खेल में खेलो इंडिया स्कीम के तहत (SAI) भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा लघु हॉकी टीम सेंटर की अनुमति मिलने पर छत्तीसगढ़ हाकी संघ के संयुक्त सचिव व जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा चेयरमैन कृष्णा गढ़वाल, सचिव राकेश गढ़वाल, समन्वयक राजीव सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष अजीत गढ़वाल, दीपक खरसन, सुमित सोनवान, कोषाध्यक्ष देवानंद गढ़वाल पप्पू सारथी, रितिक कहरा, सुनील साहू, उमाशंकर, सूरज खरे, निर्मल गढ़वाल, उत्तम गढ़वाल, प्रीतम गढ़वाल, अवधेश कहरा, योगेश चौरसिया, सोमा राठौर, पप्पू राठौर, राज कहरा, रवि कहरा, ओमप्रकाश गढ़वाल, राजेश्वर कहरा, विनोद गढ़वाल , चंद्रजीत सोनवान, अमित कहरा, अमित परामहंस, पुष्पेंद्र गढ़वाल सोनू, गंगेश्वर गढ़वाल, रविन्द्र टंडन, राजा गढ़वाल, गायत्री सारथी, संजना साहू, सोनू राकेश, कविता गढ़वाल, सोनाली यादव, श्यामता सिंह, भुनेश्वरी चौबे, सुमन साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए सब का आभार प्रकट किया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!