JanjgirChampa News : BSF के जवान ने कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की तस्वीर पेंटिंग कर की भेंट, कलेक्टर ने की सराहना

जांजगीर-चाम्पा. जिले के पामगढ़ क्षेत्र के केसला गांव के रहने वाले BSF के जवान रंजीत भारद्वाज ने अपने हाथों से वर्तमान कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी का पेंटिग बनाई और जांजगीर के कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की पेंटिग भेंट की है. इस दौरान कांग्रेस नेता राजेश भारद्वाज, सरपंच जानकी सुखदेव पाटले और आकाश भारद्वाज मौजूद थे.BSF के जवान रंजीत भारद्वाज ने बताया कि वे पहले आर्टिस्ट का काम करते थे. हालांकि, नौकरी लगने के बाद भी आर्टिस का काम जारी रखे हुए हैं. अभी वर्तमान में वे ओडिसा की फुलबानी में पदस्थ है. उन्होंने आगे बताया कि कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की उन्होंने पेंटिंग बनाई थी, जिसे उन्होंने कलेक्टर को भेंट की है. इसे लेकर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी सराहना की है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!