Oscar Awards 2023 समारोह से पहले जानिए Nominations में पहुंचने वाली फिल्में OTT पर कहां देखें?

नई दिल्ली. ऑस्कर अवॉर्ड दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में गिने जाते हैं। हर साल होने वाले आयोजन में दुनियाभर की सैकड़ों फिल्में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीतने के लिए फाइट करती हैं। अगर कोई फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड्स में शामिल होती है तो माना जाता है कि वो दुनिया की बेहतरीन फिल्मों में शामिल है। इसीलिए नॉमिनेटेड फिल्मों को देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं।

 



ओटीटी के दौर में इन फिल्मों को एक्सेस करना काफी आसान हो गया है, क्योंकि सिनेमाघरों में रिलीज के कुछ हफ्तों बाद ही फिल्में किसी ना किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं और ऑस्कर समारोह के आयोजन तक कई फिल्में ओटीटी स्पेस में आ चुकी होती हैं।

Best Picture नॉमिनेटेड फिल्में कहां देखें?
95वें एकेडमी अवॉर्ड्स मे के आयोजन में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। अवॉर्ड समारोह में 12 मार्च को अमेरिका में होने जा रहे हैं। इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में जो फिल्में नॉमिनेट हैं, उनमें से कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं। कौन-सी फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकती है, इसकी जानकारी यहां दी जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह की बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में इस बार 10 फिल्में नॉमिनेटेड हैं, जिनमें से चार फिल्में भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं।

टॉप गन मेवरिक (Top Gun Maverick)- प्राइम वीडियो- 6 नॉमिनेशंस
द बंशीज ऑफ इनिशेरिन- डिज्नी प्लस हॉटस्टार- 9 नॉमिनेशंस
ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट- नेटफ्लिक्स- 9 नॉमिनेशंस
एल्विस- प्राइम वीडियो- 8 नॉमिनेशंस

इनके अलावा…

Black Panther- Wakanda Forever
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस समेत चार कैटेगरीज में नॉमिनेट ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर (Black Panther Wakanda Forever) डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है। फिल्म देश में अंग्रेजी के साथ हिंदी और अन्य भाषाओं में रिलीज की गयी है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Turning Red
बेस्ट एनिमेशन फिल्म कैटेगरी में कॉम्पीट कर रही टर्निंग रेड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती हैं।

Argentina 1985
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नामित अर्जेंटीना 1985 प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

Oscar 2023 Nominated भारतीय फिल्में कहां देखें?

RRR
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेटेड तेलुगु फिल्म आरआरआर हिंदी में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

The Elephant whisperers
डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट The Elephant whisperers नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। कार्तिकी गोंजाल्विज और गुनीत मोंगा ने डॉक्युमेंट्री का निर्माण किया है।

All That Breathes
डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में कॉम्पीट कर रही ऑल दैट ब्रीद्स डिज्नी दो भाइयों मोहम्मद सौद और नदीम शहजाद की कहानी दिखायी गयी है, जो घायल पक्षियों को बचाते हैं और इलाज करते हैं। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!