Web Series: इस वेब सीरीज पर भड़का हाईकोर्ट, बताया बेहद अश्लील, एक्टर और डायरेक्टर पर होगी कार्रवाई…पढ़िए

नई दिल्ली. College Romance: हाईकोर्ट ने वेब सीरीज कॉलेज रोमांस को बेहद अश्लील, प्रोफेन और वल्गर बताया है। जज स्वरा कांता शर्मा का कहना है कि इस वेब सीरीज को देखकर युवाओं का दिमाग दूषित और भ्रष्ट होगा। साथ ही कोर्ट ने इस पर एफआईआर बनाए रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही जज स्वरा कांता शर्मा ने ये भी कहा कि इस वेब सीरीज को बिना हेडफोन लगाए नहीं देखा जा सकता, क्योंकि इसकी भाषा ऐसी नहीं है कि इसे सबके सामने देखा जा सके।

 



वेब सीरीज की भाषा को बताया बेहद अश्लील
हाईकोर्ट की एक सदस्यीय बेंच ने कहा, ‘कोर्ट को इसके एपिसोड चैंबर में ईयरफोन लगाकर देखने पड़े, क्योंकि इसकी भाषा में इस हद तक अपवित्रता है कि इसे आसपास के लोगों को बिना अलार्म किए या चौंकाए नहीं देखा जा सकता और भाषा की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए नहीं सुना जा सकता है। चाहे प्रोफेशनल स्पेस, पब्लिक डोमेन या फिर आपका घर हो। आम आदमी की भाषा का डेकोरम होता है। अदालत ये नोट करती है कि ये वो भाषा नहीं है, जो देश का युवा और दूसरे नागरिक इस्तेमाल करते हैं। ये भाषा हमारे देश की फ्रीक्वेंट बोली जाने वाली भाषा नहीं हो सकती है।’

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

एक्टर और डायरेक्टर पर होगी कार्रवाई

हाईकोर्ट ने वेब सीरीज के एक्टर और डायरेक्टर सिमरप्रीत सिंह और एक्टर अपूर्व अरोड़ा पर सेक्शन 67 और 67A के तहत कार्रवाई करने का फैसला सुनाया है। सेक्शुअली उकसाने वाले कंटेंट के लिए सेक्शन 67 और सेक्शुअली एक्ट के लिए 67A के तहत कार्रवाई की जाएगी।

देश के युवाओं पर गलत असल डालेगी सीरीज – जज

ऑर्डर में जस्टिस शर्मा ने कहा, ‘किसी एक की आजादी के नाम पर ऐसी भाषा आम जनता और एक लार्ज नंबर ऑफ ऑडियंस को दिखाने की छूट नहीं दी सकती। क्या ऐसी भाषा का इस्तेमाल देश और युवा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में करते हैं? ऐसा देखते हुए इस भाषा के इस्तेमाल की अनुमति देना खतरनाक होगा। शो में इस्तेमाल की गई भाषा आम जनता के नैतिक टेस्ट में पास नहीं होती।’ हाईकोर्ट ने अपने आदेश में सरकार से भी कड़ा रुख अख्तियार करने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

आने वाले दिनों में ये भाषा नॉर्मल हो जाएगी – जज
जस्टिस शर्मा ने आगे कहा, ‘आज इस भाषा को कॉलेज जाने वाले छात्रों की भाषा कहा जा रहा है। इसका असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ेगा और आने वाले दिनों में ये नॉर्मल हो जाएगा। चूंकि नई पीढ़ी, पुरानी पीढ़ी से सीखती है, ऐसे में अगर स्कूली छात्र भी इसी तरह की अश्लील भाषा बोलने लगे, तो ये समाज के लिए बहुत खराब बात होगी।’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!