छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को बड़ा तोहफा, जल्द मिलेगा प्रमोशन, शुरू हुई प्रक्रिया, विस्तार से पढ़िए…

रायपुर. शिक्षक प्रमोशन को लेकर राज्य सरकार ने लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखा है और प्रमोशन की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने कहा है। दरअसल, हाईकोर्ट में शिक्षक प्रमोशन मामले में फैसला आने के बाद डीपीआई को स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं।निर्देश में कहा है कि हाईकोर्ट ने प्रमोशन को लेकर सभी रिट याचिकाओं को खारिज कर दिया है। ऐसे में निर्देशित किया जाता है कि सभी नियुक्तिकर्ता अधिकारियों को पदोन्नति की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कर शीघ्र ही पूर्ण करने का निर्देश जारी करें।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!