बड़ी खबर : हमले में 10 नागरिकों की मौत, 20 से अधिक घायल, मची अफरातफरी

कीव. यूक्रेन के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को रूस के हमले में कम से कम 10 आम नागरिकों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए. यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी, वहीं रूस के एक अधिकारी ने चेतावनी दी कि रूसी सेना आगामी हफ्तों में यूक्रेन के संभावित जवाबी हमलों के लिए तैयार है.



दोनेत्स्क के गवर्नर पावलो किरिलेंको के अनुसार, स्थानीय अभियोजक ने कहा कि रूस ने कोस्तियंतिनिवका पर 300 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल से हमला किया, जो नागरिक वहां मारे गए वे शरणार्थी थे.

इसे भी पढ़े -  सबसे किफायती टर्बो-पेट्रोल कारें: Tata Nexon से Skoda Kylaq तक, देखें टॉप 5 लिस्ट

सुमी प्रांत के बिलोपिल्लई शहर में रात के समय रॉकेट हमले और गोलाबारी में दो लोग मारे गए और नौ लोग घायल हुए. दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और बिलोजेरका शहर में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए.

इसे भी पढ़े -  Google ने रिलीज किया Android 17 Beta 2 अपडेट, नए फीचर्स के साथ सेफ्टी का रखा ध्यान

error: Content is protected !!