बड़ी खबर: तारक महता शो में उत्तराखंड के नीरज को मिला ये रोल, शो के फैन्स?…

ये खबर उत्तराखंड संगीत प्रेमियों को मिली तबसे सबके मन में यही सवाल था कि नीरज कौनसा किरदार निभाएंगे और सारी अटकलें अब समाप्त हो चुकी हैं. नीरज ने बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया, अब उत्तराखंड का एक कलाकार अब इंडियन टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शो में अपने अभिनय का जलवा बिखेरेगा।



 

 

 

नीरज डबराल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू यानि टिपेन्द्र जेठा लाल गड़ा का किरदार निभाएंगे, इस शो की खासियत ही यही है कि ये शो पूरे भारत को एकसूत्र में बांधे रखता है, चाहे ईद हो या दिवाली गोकुलधाम में हर त्यौहार को मिल जुलकर मनाया जाता है।

इसे भी पढ़े -  Asha Bhosle Died : 8 दशक का करियर, 12 हजार गाने! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम, कहानी सुरों की मल्लिका की

 

 

शो के सभी पात्र अपने आप में अलग अलग हिस्सों को समेटे हुए हैं, अब उत्तराखंड की कमी को नीरज डबराल पूरा करेंगे. नीरज को उत्तराखंड संगीत जगत के साथ ही उत्तराखंड का आम जन मानस भी बधाइयाँ भेज रहें है. टप्पू शो का एक अहम हिस्सा रहा है और उसकी बचपन की शैतानियां इतनी मशहूर हैं कि पूरी गोकुलधाम सोसाइटी उसकी हरकतों से परेशान रहती है लेकिन वहीँ टप्पू सभी का चहेता भी है।

 

नीरज डबराल ने उत्तराखंड संगीत में काफी नाम कमाया, कई सुपरहिट गीतों में नीरज ने अभिनय किया, अब नीरज का सफर टेलीविज़न की दुनिया में शुरू हो चुका है. नीरज को टीवी पर देखने के लिए उनके प्रशंसक काफी आतुर हैं अब देखना होगा कब ये एपिसोड ऑन एयर होता है।नीरज का उत्तराखंड कनेक्शन जरूर शो की टीआरपी बढ़ाने में कारगर साबित होगा।

इसे भी पढ़े -  कौन होगा Asha Bhosle की 250 Cr की संपत्ति का वारिस? भारत से लेकर दुबई तक फैला है करोड़ों का कारोबार

 

 

नीरज के कई सुपरहिट गीत उत्तराखंड के दर्शकों ने खूब पसंद किए इनमें देहरादून की तारा, छंछरी छोरी, लॉकडाउन की भुक्की, हफ्ते में एतवार का दिन जैसे कई गीत हैं जिनमें नीरज ने अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई।

error: Content is protected !!