बजट से देश में मॉडल के रूप में स्थापति होगा छत्तीसगढ़ : राजेश अग्रवाल

जांजगीर-चाम्पा. चांपा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के बजट को भरोसे का बजट बताते हुए कहा है की छत्तीसगढ़ की सरकार पूरे देश में किसानों की सबसे बड़ी हितेषी सरकार है । इस बजट में किसानों के साथ युवाओं और महिलाओं का ख्याल रखा गया है । छात्रों के भविष्य को देखते हुए प्रदेश में 101 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल खोलनें की घोषणा की गई है साथ ही 23 इंग्लिश महाविद्यालय की स्थापना करने का बजट में प्रावधान रखा गया है । इसके अलावा जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, कवर्धा और गीदम में नए मेडिकल कालेज खोलने की घोषणा की गई है ।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 25000 रुपये सहायता राशि को बढ़ाकर अब 50000 रुपये का प्रावधान रखा गया है ।
18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवा जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से कम उन्हें 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता की घोषणा की गई है, छत्तीसगढ़ में ढाई लाख तक आय वर्ग के बेरोजगारों को हर महीने ढाई हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। बेरोजगारी भत्ते के लिए 250 करोड़ का प्रावधान रखा गया है । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भत्ता 6500 से बढाकर 10 हजार किया गया। आंगनबाड़ी सहायिकाओं का 3550 से बढ़ाकर 5 हजार किया गया।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!