छत्तीसगढ़ : इस जिले में गलियों में घूमते दिखा भालू, शिक्षक ने बनाया वीडियो… ऐसा क्या हुआ कि शहर में पहुंच गया भालू… पढ़िए…

कांकेर. गर्मी का मौसम आते ही फिर एक बार भोजन-पानी की तलाश में भालू कांकेर शहर की गलियों में घूमते देखे जा रहे हैं. एकता नगर में आज सुबह 8 बजे एक भालू सड़कों में दौड़ते देखा गया. नगर के शिक्षक पवन सेन ने भालू के बीच सड़क में घूमने का वीडियो बना लिया. पवन सेन ने बताया कि अक्सर भालू सड़कों में इस तरह घूमते देखा गया है. हालांकि” अभी तक किसी प्रकार का नुकसान भालू ने नहीं पहुंचाया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

आपको बता दें कि कांकेर नगर के आस-पास शिवनगर-ठेलकाबोड के पहाड़ियों में 2014-2015 में 30 हजार हेक्टेयर भूमि में वन विभाग ने भालू विचरण और रहवास क्षेत्र बनाया था, जिसका नाम जामवंत परियोजना दिया गया था. इस परियोजना के तहत अमरूद, बेर, जामुन जैसे फलदार वृक्ष लगाना था.

वन विभाग ने फलदार पौधा तो लगाए, लेकिन कोई भी फल देने लायक नहीं बन पाया, जिसके कारण अब जंगली भालुओं को शहर की तरफ भोजन के लिए आना पड़ता है. ऐसे में आम लोगों के लिए यह कभी भी परेशानी का सबब बन सकता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!