छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : पकड़ में आया ASI का हत्यारा, …क्यों उसने मौत के घाट उतारा था, जानिए पुलिस को कैसे मिली कामयाबी… विस्तार से पढ़िए…

कोरबा. होली के ठीक अगले दिन कोरबा के बांगो थाना में तैनात एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. हत्यारा स्थानीय है. कड़ाई से हुई पूछताछ में उसने एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की ह्त्या की बात कबूल ली है.



पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया हैं कि 9 मार्च के दरम्यानी रात को सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार की मर्डर होने से थाना प्रभारी बांगो द्वारा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकरियों को घटना के संबंध में सूचना दिया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड , सायबर सेल के टीम घटना स्थल पर पहुंचे घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये।पुलिस महानिरीक्षक बी एन मीना , बिलासपुर रेंज द्वारा घटना स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. प्रकरण में थाना बांगो में अपराध क्रमांक 46 / 2023 धारा 458, 302 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जल्द से जल्द अज्ञात आरोपी को पकड़ने टीम गठित किये.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने डॉ. विनोद शर्मा, पार्टी के शीर्ष नेताओं का जताया आभार

अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड कोरबा एवम बिलासपुर की सयुंक्त सायबर टीम को घटना स्थल का निरीक्षण कर अपने-अपने काम में लग गई। मामले में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से अनुसंधान कर रही थी। सयुंक्त सायबर टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही थी. साइबर टीम द्वारा घटना का समय जो रात्रि 12 बजे से सुबह 06:30 बजे के बीच का होने से उस समय का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा था, जिसमें विश्लेषण के आधार पर संदेही करण गिरी को अडेंटिफाई किया गया.

संदेही करण गिरी को तलब कर पूछताछ की गई, जो पहले घटना करने से इंकार करता रहा, फिर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया.

उसने बताया कि मृतक सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार के द्वारा माह दिसम्बर में शराब प्रकरण में जेल भेज दिया था, जो करीबन 15-20 दिन जेल में रहना बताया एवं 08/03/2023 को होली त्योहार में मोहल्ला में डीजे बजाकर होली त्योहार मना रहे थे, तब थाना से मृतक सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार आकर रात्रि 09:30 बजे डीजे बंद कराकर डीजे थाना ले गया था तथा दूसरे दिन 09.03.2023 को रात्रि 09:30 बजे तक पुलिस वाले डीजे बजाकर होली मना रहे थे, जिसमें ASI परिहार भी शामिल थे, जिसे देखकर आक्रोशित होकर आज रात को मर्डर कर के रहूंगा कहकर पुलिस वालों का आना-जाना बंद हो जाने के बाद, सूनसान पाकर ASI परिहार के कमरा के दरवाजा को खटखटाया. जैसे ही परिहार साहब दरवाजा खोले, तब मुझे ढंग से होली नहीं मनाने दिये और जेल भेज दिये कहकर आक्रोशित होकर मर्डर करने के लिये टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर ASI परिहार को मारकर वहां से भाग गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : अकलतरा के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के तत्वावधान में 'नारी सम्मान' कार्यक्रम आयोजित, अकलतरा नगर पालिका की अध्यक्ष दीप्ति सारथी, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शांति भारते हुई शामिल

घटना कारित करने के बाद नदी के पास झाड़ी में टंगिया को छिपा दिया था, जिसे आरोपी के निशानदेही पर जप्त किया गया. घटना में प्रार्थी एवं गवाहों का कथन, निरीक्षण घटना स्थल, पीएम रिपोर्ट, जप्तशुदा टांगी, कपडा एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी करन गिरी पिता राजकुमार गिरी उम्र 25 वर्ष साकिन ठिहाईपारा बावापारा कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा छ.ग. के द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में सम्पन्न हुआ विदाई समारोह

error: Content is protected !!