छत्तीसगढ़ भीषण सड़क हादसा : ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की मौत

बालोद. बालोद जिले में में एक बार फिर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 13 साल की बच्ची भी शामिल है। इस दर्दनाक सड़क हादसे ने सबके रौंगटे खड़े कर दिए हैं। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरकाटोला की है।



बताया जा रहा है कि ट्रक, कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। आयरन ओर से भरी ट्रक ने कार को टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार रोड़ किनारे लगे रेलिंग से टकराई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक 13 वर्ष बच्ची भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara School Bus Fire : निजी स्कूल की बस में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, पास में खड़ी थी अन्य बस, बड़ी आगजनी की घटना टली...

एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सरकारी अस्‍पताल डौंडी में प्राथमिकी इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है, वहीं मृतक बालोद जिले के दुपचेरा गांव कर रहने वाले बताये जा रहे हैं। बहरहाल डौंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!