छत्तीसगढ़ : प्रदेश कांग्रेस में बदलाव के संकेतों के बीच TS सिंहदेव का बयान, कह दी इतनी बड़ी बात

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की गरमाई राजनीति के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का बयान सामने आया है। उनका यह बयान प्रदेश कांग्रेस में बदलाव के संकेत पर है। टीएस सिंह देव ने कहा कि कुछ सीनियर मंत्री कह रहे हैं कि इस बार 75 के पार। 75 के पार तो संगठन में बदलाव का औचित्य क्यों.?



वहीं टीएस सिंह देव का कहना है कि अगर प्रदेश में कांग्रेस अच्छा काम कर रही है तो बदलना क्यों? मंत्रीमंडल में बदलाव के अटकलों पर भी टीएस सिंह देव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बात सामने आई लेकिन मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। यह पहली बार नहीं है कि टीएस सिंहदेव के इस प्रकार के बयान सामने आए हो। पहले भी ऐसे बयान सामने आ चुके है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंची, भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा ग्राम पेंड्री में किसानों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया

बीजेपी में जाने पर भी दे चुके हैं बयान

टीएस सिंह देव के बीजेपी में जाने पर भी बयान सामने आया था जहां उन्होंने कहा था कि वह बीजेपी में नहीं जाएंगे। वहीं साथ ही कांग्रेस के लिए भी एक रौचक बयान दिया था जहां उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में अब उनको पहले जैसा प्यार और न ही पहले जैसा अपनापन मिल रहा है।

इसे भी पढ़े -  धान खरीदी में भारी अनियमितता से राज्य को हजारों करोड़ का नुकसान : जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाए गंभीर सवाल

error: Content is protected !!