छत्तीसगढ़ का बेटा रोहित शर्मा के साथ जड़ेगा चौके-छक्के, 31 मार्च से शुरू होने वाले मैचों के लिए हुआ चयन… विस्तार से पढ़िए…

दुनिया के सबसे बड़े और मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत होने वाली हैं. आईपीएल के 16वें सीजन के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है. आईपीएल 2023 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

 



आईपीएल में हिस्सा लेनी वाली सभी टीमें लीग राउंड में कुल 14 मैच खेलेंगी. सभी टीमें कुल 14 में से 7 मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलेंगी और 7 मैच दूसरे मैदान पर खेलेंगी. शेड्यूल के मुताबिक इस साल होने वाले आईपीएल के मैच कुल 12 जगहों पर खेले जाएंगे. इनमें अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी और धर्मशाला शामिल हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

इन सब खबरों से अलग इस बार छत्तीसगढ़ के जशपुर के बेटे का जलवा भी आईपीएल के मौजूदा संस्करण में देखने को मिलेगा. आपको बता दे की जशपुर के रहने वाले युवा क्रिकेटर प्रशांत साय पैकरा की आईपीएल 2023 में एंट्री हो गई है.

मूलतः जशपुर के तपकरा का रहने वाला प्रशांत इस बार रोहित शर्मा की अगुवाई वाले मुंबई इंडियंस की टीम में नजर आएगा. हालांकि, प्रशांत को आखिरी ग्यारह खिलाड़ियों मे जगह मिलती हैं या नहीं इसका फैसला मुकाबले के ठीक पहले होगा, वहीं पूरे प्रदेश की निगाहें प्रशांत पर टिक गई हैं. हर कोई प्रशांत को आईपीएल में चौके-छक्के लगाते हुए देखना चाहता है, लेकिन इसके लिए प्रदेश के क्रिकेट फैंस को थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

Related posts:

error: Content is protected !!