कांग्रेस सरकार ने सभी वर्ग के हितों का हमेशा ख्याल रखा, बजट सर्वहितैषी : राजेश भारद्वाज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के कांग्रेस नेता राजेश भारद्वाज ने छग के बजट को लेकर कहा है कि यह सर्वहितैषी बजट है. छग सरकार ने सभी वर्ग का बजट में ख्याल रखा है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट को ऐसा बनाया है, जिसके बाद हर वर्ग खुश है. किसान, मजदूर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटवार, ग्राम पटेल और नगर सैनिक के लिए सरकार ने बजट में बड़ी सौगात दी है. सरकार ने होली के पहले इतनी बड़ी घोषणा बजट में की, जिसके बाद लोगों ने खुशी में एक दिन पहले ही होली मना ली.

 



इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

बजट में छग सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जिसके बाद सभी के चेहरों में खुशी दिख रही है. छग की कांग्रेस सरकार ने किसानों और मजदूरों के हितों को ध्यान में रखकर हमेशा कार्य किया है. यही वजह है कि छग में किसान खुशहाल हैं. किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार सकारात्मक कदम उठा रही है और बजट में भी यह दिखा है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

जांजगीर-चाम्पा जिले और पामगढ़ क्षेत्र को भी सरकार ने बड़ी सौगात दी है, क्योंकि मेडिकल कॉलेज को कुटरा गांव में खोलने का फैसला लिया है. निश्चित ही, मेडिकल कॉलेज का पामगढ़ क्षेत्र के लोगों को व्यापक लाभ मिलेगा, क्योंकि कुटरा गांव की दूरी पामगढ़ से बहुत कम है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!