नौकरीपेशा लोगो को लगेगा बड़ा झटका, सरकार भविष्य निधि पर इसी महीने लेने जा रही हैं बड़ा फैसला

भारत सरकार निजी क्षेत्रो में सेवारत नौकरीपेशा लोगो को इस वित्तीय वर्ष के आखिरी में बड़ा झटका दे सकती हैं। सरकार कर्मियों को उनके भविष्य निधि पर मिलने वाली ब्याज दर को घटाने का मन बना चुकी हैं। सभव हैं की सरकार इस पर 31 मार्च से पहले ही किसी तरह का बड़ा फैसला ले लें। इसका सीधा असर उन करोडो लोगो पर पडेगा जो प्राइवेट कंपनियों में काम करते हुए भविष्य निधि सेवा का लाभ लेते हैं।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : होलिका दहन से पूर्व नगर में सफाई अभियान तेज, नपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के निर्देश में मंदिर, तालाब व प्रमुख मार्गों की गई साफ-सफाई

बताया जा रहा है कि ईपीएफओ की बैठक 25-26 मार्च को होने वाली है, जिसमें ब्याज के बारे में निर्णय लिया जा सकता है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार, पीएफ पर ब्याज को अब और घटाकर 8 फीसदी किया जा सकता है। खबर के अनुसार, अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।

उससे पहले कई अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। इस कारण पीएफ पर ब्याज को ज्यादा कम करने की गुंजाइश नहीं है, लेकिन इसे पिछले साल की तुलना में घटाया जाना संभव है। अगर ऐसा होता है तो प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों लोगों को सीधे तौर पर घाटा होने वाला है। फिलहाल यह दर 8।1 प्रतिशत हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

error: Content is protected !!