Hyundai ने अचानक बंद कर दी अपनी सबसे पॉपुलर SUV! ग्राहकों का टूटा दिल

Hyundai Creta Red Paint Option: हुंडई ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी- क्रेटा के रेड कलर वेरिएंट को बंद कर दिया है, अब क्रेटा रेड कलर पेंट में उपलब्ध नहीं होगी. रेड कलर क्रेटा पहले सिंगल और डुअल-टोन ऑप्शन के साथ उपलब्ध थी लेकिन अब नहीं है. 2023 क्रेटा अब 5 सिंगल टोन और 1 डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. सिंगल टोन में व्हाइट, ब्लू, ब्लैक, ग्रे और सिल्वर कलर हैं जबकि डुअल टोन में व्हाइट के साथ ब्लैक रूफ है.



 

 

हुंडई क्रेटा के फीचर्स (Hyundai Creta Features)
इसमें फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 7 इंच का सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, केबिन एयर प्यूरीफायर, 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीटबेल्ट, 17 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस चार्जिंग, रियर विंडो सनशेड और एलईडी हेडलैंप्स/टेललैंप्स जैसे फीचर्स आते हैं.

इसे भी पढ़े -  ITR, TDS से TCS तक, 1 अप्रैल से बदलने जा रहे ये जरूरी फॉर्म; आपका 26AS भी बदला, अब कौन सा फॉर्म किस नाम से होगा?

 

 

हुंडई क्रेटा के इंजन ऑप्शन (Hyundai Creta Engines)
हुंडई ने हाल ही में क्रेटा को नए रोड ड्राइविंग एमिशन (RDE) नॉर्म्स अनुपालन और E20 फ्यूल-रेडी इंजन के साथ अपडेट किया है. अब यह दो इंजन ऑप्शन (पेट्रोल और डीजल) में उपलब्ध है. इसका 1.5L टर्बो डीजल इंजन 4000rpm पर 116PS पावर और 1500rpm से 2750rpm के बीच 250Nm का टार्क जनरेट करता है.

इसे भी पढ़े -  19 फरवरी को लॉन्च होंगे Vivo V70 और V70 Elite, लीक हुई कीमतें और धांसू फीचर्स, यहां जानें सब कुछ

 

 

वहीं, 1.5L पेट्रोल इंजन अब E20 फ्यूल-रेडी है, जो 6300rpm पर 115PS पावर और 4500rpm पर 144Nm टार्क जनरेट करता है. डीजल इंजन 2 ट्रांसमिशन ऑप्शन- 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ उपलब्ध है. वहीं, पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है.

error: Content is protected !!