IPL 2023 : आईपीएल के “हैट्रिक मैन” सहित इन 5 भारतीय खिलाड़ियों का हो सकता है आखिरी लीग, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होगा और 28 मई तक खेला जाएगा। खिताब जीतने के लिए 10 टीमें आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगी। सभी टीमें काफी मजबूत नजर आ रही हैं। इस बार के आईपीएल में जहां, कई नई प्रतिभाएं खेलती हुई दिखाई दे सकती हैं तो वहीं, कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए यह आखिरी आईपीएल लीग भी हो सकता है। आज हम उन शीर्ष 5 खिलाड़ियों पर नजर डालेंगे जो आईपीएल 2023 के बाद रिटायर हो सकते हैं।



एमएस धोनी (MS Dhoni)

एमएस धोनी, सबसे महान फिनिशरों में से एक और विश्व क्रिकेट के महान कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह दिया है। धोनी ने 14 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। थाला आने वाले जुलाई में 42 साल के हो जाएंगे। पिछले साल धोनी ने कहा था कि वह रिटायरमेंट से पहले आखिरी बार चेपोक स्टेडियम में प्रशंसकों के लिए आईपीएल खेलना चाहते हैं। हो सकता है, सबसे महान खिलाड़ियों में से धोनी का आईपीएल को अलविदा कहने का समय आ गया हो।

अमित मिश्रा (Amit Mishra)

40 साल की उम्र में अमित मिश्रा लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी करेंगे। लखनऊ ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा है। अनुभवी स्पिनर ने आखिरी बार आईपीएल में 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था। 154 आईपीएल मैच में उन्होंने 166 विकेट लिए हैं। वह 2008, 2011 और 2012 सीजन में आईपीएल में तीन हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। अमित मिश्रा को लीग में “हैट्रिक मैन” कहा जाता है। ऐसा मना जा रहा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल हो।

अंबाती रायडू (Ambati Rayadu)

पांच अलग-अलग मौकों पर चैंपियनशिप टीमों में खिलाड़ी के रूप में रायडू आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। रायडू, 2013, 2015, 2017 मुंबई इंडियंस के और 2018, 2021 चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने के दौरान टीम का हिस्सा रहे हैं। मध्यक्रम हिटर बल्लेबाज ने आईपीएल में 4,000 रन बनाने वाला 10वां भारतीय खिलाड़ी हैं। रायडू अभी 37 साल के हैं और उन्हें अक्सर मैदान पर फिटनेस के लिए जूझते देखा गया है। हो सकता है कि रायडू, 2023 में अपना आखिरी इंडियन प्रीमियर लीग खेल सकते हैं।

ईशांत शर्मा (Ishant Sharma)

34 साल के ईशांत शर्मा पिछले एक साल से चोटों और फॉर्म दोनों से जूझ रहे हैं। इस साल की शुरुआत में, चयनकर्ताओं ने तेज आक्रमण में बदलाव का संकेत देते हुए शर्मा को भारत की टेस्ट लाइन-अप से भी हटा दिया था। ईशांत ने 93 आईपीएल मैचों में 72 विकेट लिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपने शुरुआती दिनों में, ईशांत शर्मा ने फ्रेंचाइजी के लिए घातक गेंदबाजी की थी। चोट के चलते हो सकता है वह इस बार अपना आखिरी आईपीएल ली खेलें।

रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha)

रिद्धिमान साहा भले ही आईपीएल में सफल खिलाड़ी नहीं रहे हों, लेकिन उन्होंने जो भी फ्रेंचाइजी खेली, उनमें से प्रत्येक के लिए उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। साहा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब के लिए सिर्फ 55 गेंदों में 115 रनों की तूफानी पारी खेली। पिछले साल गुजरात टाइटन्स के लिए बल्लेबाजी करते हुए तीन अर्धशतक बनाए। उन्होंने टाइटंस को उनकी पहली आईपीएल चैंपियनशिप जीतने में मदद की। अक्टूबर के अंत तक साहा 38 साल की हो जाएंगी। साहा आईपीएल 2023 के बाद पूरी तरह से आईपीएल या क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर सकते हैं।

error: Content is protected !!