Navratri News 2023 : व्रत में ट्राइ करें साबूदाने का टेस्टी हलवा, यहां देखें बनाने की आसान रेसिपी, झटपट बनकर हो जाएंगे तैयार

आज से नवरात्रि शुरू होने जा रही है आज से 9 दिन तक मां को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु 9 दिन का व्रत रखेंगे। व्रत के दौरान साबूदाना का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इस दौरान बाजारों में इसकी डिमांड भी बढ़ जाती है। सेहत के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

 



व्रत के दौरान विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। बड़ा, खिचड़ी और अन्य व्यंजन इस लिस्ट में शामिल है। यदि आप इन चीजों को खाकर बोर हो गए हैं तो घर पर आसानी से साबूदाने का हलवा बना सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, रायपुर के मंडप्पम में होगा 'राज्य स्तरीय सम्मान समारोह', शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान... देखिए पूरी सूची...

सामाग्री

साबूदाने का हलवा बनाने के लिए आपको एक कप साबूदाना, एक कप चीनी, आधा कप देसी घी, बादाम, काजू, इलायची और केसर कि जरूरत पड़ती है।

साबूदाने के हलवा की रेसिपी

हलवा बनाने से पहले साबूदाने को साफ करके 1 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट्स को काटकर अलग रख दे। अब एक बर्तन में देसी घी गर्म करके इलायची डालें। उसके बाद भीगे हुए साबूदाने को डाल कर अच्छे से पका लें और फिर कुछ देर के लिए ढककर छोड़ दे।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

और अब जब साबूदाना बर्तन में अच्छी तरह से पिघल जाए, तो इसमें चीनी डाल कर अच्छे से लगातार चलाते रहें। इसे अच्छे से पकाएं और चीनी घुलने के बाद कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और केसर को डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। आपका साबूदाना हलवा तैयार है। आप चाहे तो इसे बर्फ़ी के शेप में काटकर भी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

Related posts:

error: Content is protected !!