Janjgir Accident : पीथमपुर मेला देखकर वापस जा रहे बाइक सवार दंपति को पीछे से बाइक सवार युवक ने मारी ठोकर, पैर में आई गंभीर चोट, बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के घटोली चौक के पास पीथमपुर से मेला देखकर वापस अपने घर जा रहे बाइक सवार व्यक्ति अमरसाय साहू को पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक इंदर कुमार चौहान ने ठोकर मार दी. इससे अमरसाय के पैर में गंभीर चोट आई है, जिसे जिला अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, घोघरा निवासी अमरसाय साहू, अपनी पत्नी और बेटे के साथ पीथमपुर मेला घूमने आए थे. वापस घर जाते वक्त घटोली चौक के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक इंदर कुमार चौहान ने ठोकर मार दी. इससे पहले बाइक सवार व्यक्ति अमरसाय के पैर में चोट आई है, वहीं दूसरी बाइक सवार युवक इंदर को मामूली चोटें आई है. हादसे के बाद दोनों घायलों का इलाज जिला में डॉक्टर के द्वारा किया गया. अमरसाय साहू के पैर में गंभीर चोट लगने से उसे बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

दूसरे बाइक सवार युवक इंदर कुमार चौहान भी अपने साथी के साथ पीथमपुर मेला घूमने गया था. वहां से वापस अपने घर बोईडीह जाते वक्त यह दुर्घटना हो गई. युवक इंदर को मामूली चोटें आई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 19 नवंबर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!