Janjgir Accident : दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, दोनों सिम्स बिलासपुर रेफर, दोनों के पैर में आई गंभीर चोट

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के पिसौद और फोरलाइन सड़क के बीच दो बाइक में जोरदार टक्कर हुई है. हादसे में दोनों बाइक सवार को चोट आई है, जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से दोनों घायलों को बेहतर इलाज के बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, दहिदा निवासी पहली बाइक में सवार व्यक्ति उत्तरा कुमार साहू, बिरगहनी से दहिया अपने घर आ रहा था. वह शराब का सेवन किया था. इसी दौरान दूसरी बाइक में सवार व्यक्ति ब्रिज पटेल, निवासी धाराशिव ( नवागढ़ ), मजदूरों को पैसा देने अपने साथी मनीदास महन्त के साथ पिसौद जा रहा था, तभी सामने से आ रहे बाइक चालक उत्तरा कुमार साहू ने तेज व लापरवाही पूर्वक उसे ठोकर मार दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

इससे उत्तरा कुमार के बाएं पैर के घुटने के नीचे गंभीर चोट आई है, वहीं ब्रिज पटेल के बाएं पैर के घुटने के ऊपर गंभीर चोट आई है. दोनों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर गंभीर रूप घायल दोनों को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है. मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!