Janjgir Arrest : बाइक के पहिए की चोरी करने वाले नाबालिग को नैला पुलिस ने पकड़ा, किशोर न्याय बोर्ड में किया पेश, चोरी किए गए पहिए जब्त

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने बाइक के पहिए की चोरी करने वाले नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है और उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक के 4 पहिए को जब्त किया हैं, जिसकी कीमत 10 हजार 2 सौ रुपये बताई जा रही है.



दरअसल, नैला के रहने वाले विजय कुमार सूर्यवंशी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फाटक बंद होने पर बाइक को वह रेलवे गार्डन के सामने खड़ी किया था. जब वह सुबह रेलवे गार्डन के पास पहुंचा तो बाइक के पहिये की चोरी हो गई थी और अन्य लोगों की भी बाइक के पहिये की चोरी की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

इसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 379 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. इसके बाद पुलिस के हाथ नाबालिग लड़का लगा, जिसके बाद बाइक के पहिये की चोरी की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़का को गिरफ्तार किया है और उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया है.

इसे भी पढ़े -  Mungeli ACB Action : अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, बिलासपुर की टीम द्वारा 2 साल में किया गया 45 ट्रैप, घूसखोरों में हड़कम्प, ACB ने लोगों से ये कहा... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!