Janjgir Arrest : चाकूनुमा हथियार लेकर लहराने और लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने चाकूनुमा हथियार लेकर लहराने और लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी संतोष ठाकुर को खड़पडीपारा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार को जब्त किया है.



दरसअल, सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खड़पडीपारा में एक व्यक्ति चाकूनुमा हथियार लहर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और उसे मौके से गिरफ्तार किया है. साथ ही, उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Mungeli ACB Action : अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, बिलासपुर की टीम द्वारा 2 साल में किया गया 45 ट्रैप, घूसखोरों में हड़कम्प, ACB ने लोगों से ये कहा... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!