Janjgir Big News : कॉपरेटिव बैंक के प्रबंधक की कार पर पथराव, परिवार सहित कार में सवार थे प्रबंधक, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के तिलई गांव से बड़ा मामला सामने आया है. अज्ञात बदमाशों ने कॉपरेटिव बैंक सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक रविशंकर राठौर की कार को रुकवाकर पथराव किया है. घटना के वक्त प्रबंधक परिवार सहित कार में मौजूद थे. यह पूरी घटना जांजगीर से अकलतरा जाते वक्त तिलई गांव में हुई है. घटना में प्रबंधक को 70 हजार रुपये के आसपास का नुकसान हुआ है. मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ IPC की धारा 341, 427 के तहत जुर्म दर्ज किया है और मामले में जांच जारी है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

दरअसल, कॉपरेटिव बैंक सेवा सहकारी समिति महंत में रविशंकर राठौर प्रबंधक हैं और वे कार में सवार होकर जांजगीर से अकलतरा अपने परिवार के लोगों को छोड़ने जा रहे थे, तभी तिलई गांव में कुछ लोगों ने कार रुकवाई और पथराव कर दिया. पथराव से कार क्षतिग्रस्त हो गई है और प्रबंधक को 70 हजार रुपये के आसपास का नुकसान हुआ है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

कई वाहनों में हुआ है पथराव
रिपोर्ट दर्ज कराने वाले रविशंकर राठौर ने बताया कि तिलई गांव में अन्य वाहनों में भी पथराव किया गया है. इस गम्भीर मामले के बाद पुलिस ने जांच तेजी से जांच शुरू की है और कुछ संदेही लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

Related posts:

error: Content is protected !!