Janjgir News : आरसेटी जांजगीर में 1 अप्रेल से दस दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण, पंजीयन शुरू, ट्रेनिंग के बाद प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं बहेराडीह के वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल का विजिट करेंगी

जांजगीर-चाम्पा. बिहान से जुड़ी जांजगीर और सक्ति जिले की महिलाओं के लिए 1 अप्रेल से दस दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में रखा जायेगा. प्रशिक्षण, ट्रेनर एसएस ठाकुर देंगे.

 



प्रशिक्षण के हर ब्यक्ति अपने घर के आँगन या बाड़ी में एक बॉक्स में मधुमक्खी पालन करके अपने परिवार के लिए नियमित रूप से शहद बना सकते हैं. यह मधुमक्खी किसी भी जीव को नहीं काटेगी। पालने वाली होगी, जिसे रांची झारखण्ड से लाया जायेगा.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इसी तरह 3 अप्रेल से तेरह दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण शुरू होगा, जिसमें मशरूम उत्पादन, सब्जी बागवानी , फल, फूल, मुर्गी पालन, बकरी पालन, बतख पालन, मछली पालन और पौधे का कलम करना आदि की जानकारी दी जायेगी.

प्रशिक्षण के दौरान एक दिन भारत के पहले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल का भ्रमण कराया जावेगा. दोनों तरह के प्रशिक्षण के लिए आरसेटी जांजगीर में पंजीयन किया जा रहा है. उक्त जानकारी किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने दी है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!