Janjgir Thief : CRPF जवान के घर से हुई 24 हजार रुपये की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सिटी कोतवाली पुलिस ने जांजगीर के तलवा पारा से CRPF जवान के घर से रुपये की चोरी के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.



दरअसल, CRPF जवान की माता बैसाखा बाई लदेर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने रिश्तेदार के घर गई थी. जब वह घर वापस पहुंची तो घर की कुंडी और आलमारी का ताला टूटा हुआ था. इसके बाद पता चला कि 24 हजार रुपये की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : जय सरस्वती मारुति व्यायाम शाला (अखाड़ा) का शुभारंभ किया राजेश्री महन्त ने, छोटे-छोटे बच्चों से लेकर 84 वर्षीय व्यक्ति ने भी किया शौर्य का प्रदर्शन...

error: Content is protected !!