JanjgirChampa FIR : मंदिर के पास पुरानी बात को लेकर मारपीट वाले दो व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी पामगढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के पेंड्री गांव में पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज कर युवक से मारपीट करने वाले दो व्यक्ति सुरेश गोंड़, नरेश गोंड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पेंड्री गांव के घनेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने घर से बजरंग बली मंदिर के पास आ रहा था. उसी समय सुरेश गोंड़, नरेश गोंड़, पुरानी बात को लेकर बहस कर जबरदस्ती गुलाल लगाने लगे. मना करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर डंडे से मारपीट करने लगे. इससे घनेन्द्र सिंह को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने आरोपी व्यक्ति सुरेश गोंड़, नरेश गोंड़ के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!