Janjgir Thief : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से 40 हजार रुपये की सामग्री की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलई गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से 40 हजार रुपये के कंप्यूटर सामग्री की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



दरअसल, स्कूल के प्राचार्य केके सिंह राठौर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि स्कूल की छुट्टी के बाद सभी शिक्षक चले गए थे. जब वे दूसरे दिन स्कूल पहुंचे तो शाला के भवन क्रमांक 2 के ताला तो तोड़कर 4 मॉनिटर, सीपीयू और अन्य सामग्री की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है. चोरी गई सामग्री की कीमत 40 हजार है. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!