Sakti Thief : वेदान्ता लिमिटेड थर्मल पावर प्लांट से अज्ञात चोरों ने 22 लाख रुपये के तांबा निर्मित सीयू फ्लेक्सिबल 4 सौ 25 नग की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ डभरा थाना में केस दर्ज

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के वेदान्ता लिमिटेड थर्मल पावर प्लांट से अज्ञात चोरों ने 22 लाख रुपये के सामान की चोरी की है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरो के खिलाफ BNS की धारा 305 (A) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, वेदांता लिमिटेड थर्मल पावर प्लांट के हेड सिक्योरिटी प्रेमचन्द झा ने बताया कि किसी अज्ञात चोरों ने कंपनी के सेंट्रल स्टोर से तांबा निर्मित सीयू फ्लेक्सिबल 4 सौ 25 की चोरी कर ली है, जिसकी कुल कीमत 22 लाख रुपये है. फिलहाल, मामले में डभरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest Jail : आदतन बदमाश ने जिलाबदर आदेश की अवहेलना की, 6 जिलों से बाहर रहना था, लेकिन जिले में यहां और इस तरह रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!