Sheorinarayan News : शिवरीनारायण के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 91 हजार के जेवरात और 7 हजार नगदी की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण की शबरी धाम कॉलोनी के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 91 हजार के जेवरात, 7 हजार के नगदी की चोरी की है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 305, 331(4) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, शिवरीनारायण शबरीधाम कॉलोनी के कृषि विभाग से रिटायर्ड देवराम केशरवानी ने बताया कि वह 14 जून को घर को बंद करके रायपुर चला गया था. 21 जून की रात को अपनी पत्नी, बेटे और बहू के साथ रायपुर से वापस घर आया तो देखा कि अंदर के सामान बिखरे पड़े थे. अज्ञात चोरों ने आलमारी से 91 हजार के जेवरात और 7 हजार नगदी की चोरी की है. अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!