JanjgirCampa Murder Arrest : दहेज की मांगकर नवविवाहिता की हत्या करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे की थी वारदात और इस तरह आत्महत्या का रूप देने रची थी साजिश… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के पौना गांव की नवविवाहिता से दहेज में जेवरात और पैसों की मांगकर हत्या करने वाले 6 आरोपी पति आशीष लहरे, देवर आसीम लहरे, सास पूर्णिमा लहरे, ससुर धनंजय लहरे और दादी सास शांताबाई लहरे, सुनीता लहरे को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. सभी आरोपियों के खिलाफ मुलमुला पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 304 (B), 201, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पौना निवासी आसीम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी भाभी पूनम लहरे ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामले में पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud FLW : बिर्रा में मृत महिला का फर्जी मृत्य प्रमाण पत्र बनवाकर 1 लाख रुपये आहरण करने का मामला, पंचायत सचिव की तलाश जारी, जांच में कई और आएंगे राडार में, बैंक प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में, SP ने कहा...

जांच के दौरान महिला के परिजन का बयान लिया गया, जिसमें ससुराल के लोगों के द्वारा गाड़ी, पैसे, जेवरात की मांग कर मारपीट की जाती थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर महिला की मौत गला दबाकर होने की बात सामने आई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब जब्त

मामले में पुलिस ने आरोपी पति आशीष लहरे, देवर आसीम लहरे, ससुर धनंजय लहरे, सास पूर्णिमा लहरे, दादी सास शांताबाई लहरे, सुनीता लहरे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!