JanjgirChama Accident : स्कूटी सवार दो लोग अनियंत्रित होकर गिरे, एक व्यक्ति का टूटा पैर, दूसरे को आई चोट, अकलतरा थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के अमरताल गांव की बड़ी नहर के पास स्कूटी सवार दो व्यक्ति अनियंत्रित होकर गिर गए हैं. घटना में एक व्यक्ति का पैर टूट गया है, वहीं दूसरा व्यक्ति भी घायल हुआ है. दोनों घायलों को अकलतरा के समाज सेवक जनसेवा फाउंडेशन के प्रशांत सिंह सेंगर, छोटू कश्यप और ईश्वरी साहू ने 108 की मदद से अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से एक व्यक्ति को बिलासपुर रेफर किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार, दो व्यक्ति स्कूटी में सवार होकर अमरताल से अकलतरा की ओर जा रहे थे. तभी अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति गिर पड़े. घटना में एक व्यक्ति का पैर टूट गया है, जिसे इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं दूसरे व्यक्ति का इलाज अकलतरा के अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!