JanjgirChampa Accident : शिवरीनारायण के बिलासपुर रोड में तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति ने मारी युवक को ठोकर, युवक को आई गंभीर चोट, बिलासपुर में इलाज जारी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के बिलासपुर रोड में तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति ने बाइक में सवार युवक को ठोकर मार दी. इससे युवक को चोट आई थी. जिसे डायल 112 की मदद से खरौद के अस्पताल ले जाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मिस्दा की रहने वाली धनेश्वरी साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गांव में किराना दुकान चलती है. उसका बड़ा बेटा मुकेश कुमार साहू, मिस्दा से शिवरीनारायण सामान लेने गया हुआ था. पेट्रोल भरवाने के बाद वापस आते वक्त बिलासपुर तरफ से तेज रफ्तार में बाइक क्रमांक CG 11 AP 3471 के सवार ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए युवक मुकेश को ठोकर मार दी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

इससे बाइक पूरी तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं युवक को डायल 112 के माध्यम से खरौद के अस्पताल ले जाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया. फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस बाइक सवार व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!