JanjgirChampa Accident : गाय से टकराने से बाइक सवार दो व्यक्ति और पैदल चल रहे दो भाइयों को आई चोटें, नवागढ़ अस्पताल में इलाज जारी

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के बुड़ेना गांव में शादी में जा रहे बाइक सवार दो व्यक्ति गाय से टकराने के बाद रोड के किनारे पैदल चल रहे दो भाइयों को ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति और सड़क पर जा रहे दोनों भाइयों को चोट आई है. घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 के आरक्षक अनिल कुर्रे और चालक जमुना दास महन्त मौके पर पहुंचे, घायलों को इलाज के लिए नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

मिली जानकारी के अनुसार, चोरभट्टी के रहने सम्मेलाल कश्यप, रमेश कश्यप अपने गांव से बाइक में कन्हाईबंद जा रहे थे, तभी बुड़ेना गांव के पास पहुंचे थे, उसी समय तेज रफ्तार बाइक गाय से टकराने के बाद रोड के किनारे पैदल चल रहे दो भाई राजेश्वर विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा को ठोकर मार दी. हादसे में घायल बाइक सवार दोनों व्यक्ति और दोनों भाइयों को इलाज के लिए नवागढ़ का अस्पताल ले जाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!