JanjgirChampa Arrest : ट्रेलर से डीजल की चोरी का प्रयास करने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने ट्रेलर से डीजल की चोरी का प्रयास करने वाले 2 फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में 1 आरोपी की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है. दोनों आरोपी मनीष ओग्रे उर्फ मोंटू और योगेश कुमार खूंटे उर्फ गोलू पनोरा सिंघरीपारा के रहने वाले हैं.

 



दरअसल, मुड़ाभाठा बुडगहन के रहने वाले ट्रेलर ड्राइवर शांतनु केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 05 फरवरी को महावीर कोलवाशरी से कोयला डंप कर मुड़ाभाठा गौशाला के पास बुडगहन में गाड़ी को खड़ी कर खाना खाने घर गया था. जब वह वापस आया तो देखा कि 4 लोग ट्रेलर के डीजल टंकी में पाइप लगाकर डीजल की चोरी कर रहे थे और आवाज देने पर चारों मौके से भाग गए थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 379, 511 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. इसी दौरान पनोरापारा के रहने वाले आरोपी सूर्या उर्फ सूर्यदेव 14 फरवरी 2023 को पुलिस के हत्थे चढ़ा और मामले के अन्य आरोपी फरार थे, जिनकी गिरफ्तारी आज हो गई है. फिलहाल, पुलिस ने आज दो आरोपी मनीष ओग्रे और योगेश खूंटे को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं मामले में 1 आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!