Akaltara Big News : पत्नी से अवैध संबंध की शंका में टंगिया से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी मधुवा गांव से गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टंगिया जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने पत्नी से अवैध संबंध की शंका में युवक जितेंद्र डोंगरे के ऊपर टंगिया से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी राकेश कुमार सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी राकेश कुमार सूर्यवंशी के खिलाफ BNS 109, 296 के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार सूर्यवंशी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

दरअसल, मधुवा गांव के अमित प्रधान अपने दोस्त के साथ सामान लेकर वापस पैदल घर जा रहे थे. उसी समय गांव का राकेश सूर्यवंशी, टंगिया लेकर आये और जितेंद्र डोंगरे के साथ उसकी पत्नी का अवैध संबंध है कहकर गाली-गलौज की. इसके बाद टंगिया से जितेंद्र डोंगरे के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया. इससे जितेंद्र डोंगरे को गंभीर चोट आने पर अकलतरा अस्पताल से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. रिपोर्ट दर्ज कर जांच में पुलिस जुटी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

अकलतरा पुलिस ने मधुवा गांव से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी राकेश कुमार सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!