JanjgirChampa Arrest : दुकान के अंदर घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने वाले 2 आरोपी अकलतरा से गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने दुकान के अंदर घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी योगेश बर्मन, यशवंत बर्मन को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी अकलतरा के रहने वाले हैं.



दरअसल, अकलतरा के मस्जिद रोड के रहने वाले नौशाद खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 10 मार्च को आजाद चौक के पास एक दुर्घटना हुई थी, जहां वाद-विवाद हुआ और इसके बाद दोनों के बीच संझावता हो गया था. इसके बाद नौशाद खान अपनी दुकान की ओर जा रहा था. उसी समय योगेश बर्मन, यशवंत बर्मन और उसके साथी उसके पीछे-पीछे आए. इसके बाद नौशाद खान के दुकान के अंदर घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने लगे.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Maha Aarti : महानदी के तट में नगर पंचायत द्वारा शुरू की गई 'शिवरीनारायण महाआरती' सतत जारी, अब से हर दिन नगर का एक परिवार 'शिवरीनारायण महाआरती' में होगा शामिल, महाआरती में शामिल होकर पुण्य लाभ लेंगे, महाआरती में हर दिन जुटते हैं श्रद्धालु...

बीच-बचाव के लिए पहुंचे अन्य लोगों से भी आरोपियों ने मारपीट की. रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 और 452 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आज 2 आरोपी योगेश बर्मन, यशंवत बर्मन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर शिवरीनारायण पुलिस ने की कार्रवाई, गिरफ्तार कर तहसील न्यायालय में पेश किया गया...

error: Content is protected !!