JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाली 40 वर्षीय महिला गिरफ्तार, 7 महुआ शराब लीटर जब्त, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कुरियारी गांव में महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले 40 वर्षीय महिला आरोपी महिला उमादेवी खटकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि कुरियारी गांव की महिला उमादेवी खटकर अपने घर के आंगन में महुआ शराब अवैध बिक्री करने के लिए छिपाकर रखी है. इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला उमादेवी के पास से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी महिला उमादेवी खटकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा दिया है.

error: Content is protected !!