JanjgirChampa Arrest : अकलतरा में पुलिस विभाग के प्लास्टिक स्टापर को आग के हवाले करने और CCTV को तोड़ने वाले 2 नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में पुलिस विभाग के प्लास्टिक स्टापर को आग के हवाले करने और CCTV को तोड़ने वाले 2 नाबालिग सहित 7 आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है, वहीं 5 आरोपी अंकित सारथी, अरविंद सारथी, विक्रम सूर्यवंशी, अजय तेंदुलकर, तिलेश मिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सभी आरोपी अकलतरा के रहने वाले हैं. मामले के एक अन्य आरोपी उमेश कुमार खांडे की 9 मार्च को गिरफ्तारी हो चुकी है और उसे पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

 



इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

– मिली जानकारी के अनुसार, 07 मार्च की रात्रि अकलतरा के अम्बेडकर चौक में अज्ञात बदमाशों के द्वारा पुलिस विभाग के प्लास्टिक स्टापर पर आग लगा दी गई थी और खंभे में लगे CCTV को भी तोड़ दिया था. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 431, 435 और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3, 4 के तहत जुर्म दर्ज किया था और तफ्तीश में जुटी हुई थी. इस दौरान 09 मार्च को पुलिस ने आरोपी उमेश कुमार खांडे को हिरासत में लिया था. इसके बाद मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने आरोपी उमेश कुमार खांडे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

घटना के बाद से अन्य आरोपी फरार थे, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी और आज पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 7 आरोपी को गिरफ्तार किया है. इधर, मामले में 2 नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है, वहीं 5 आरोपी अंकित सारथी, अरविंद सारथी, विक्रम सूर्यवंशी, अजय तेंदुलकर, तिलेश मिरी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!