JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाला आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार, 6 लीटर महुआ शराब जब्त, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के गोधना गांव के अटल चौक के पास देवलाल कश्यप को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी देवलाल कश्यप के पास से 6 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि गोधना के अटल चौक के पास एक व्यक्ति महुआ शराब बेच रहा है. इस पर नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर आरोपी देवलाल कश्यप के पास से 6 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Loot : साइकिल सवार शख्स से ढाई लाख रूपये की लूट, बाइक में पहुंचे 2 बदमाश ने की लूट, CCTV में कैद हुए बदमाश, नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी देवलाल कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!