JanjgirChampa Arrest : देशी शराब के साथ शख्स खम्हरिया तालाब के पास से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने 40 पाव देशी शराब के साथ आरोपी विजय कुर्रे को खम्हरिया तालाब के पास से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. आरोपी विजय कुर्रे, कापन गांव के बरछा पारा का रहने वाला है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति बिक्री के लिए शराब दुकान से शराब लेकर जांजगीर की ओर आने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस ने दबिश दी और खम्हरिया तालाब के पास संदेही विजय कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

इस दौरान आरोपी विजय कुर्रे के कब्जे से पुलिस ने 40 पाव देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है. आरोपी विजय कुर्रे कापन गांव के बरछा पारा का रहने वाला है. फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!