CG DA Hike Update : दो दिन बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशियों का पिटारा खोल सकती है सरकार, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर लग सकती है मुहर

रायपुर: अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे सरकारी, नियमित, अनियमित, संविदा, स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भूपेश सरकार होली की बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि भूपेश सरकार होली से पहले कर्मचारियों की मांग पर मुहर लगाने वाली है। इस बात की जानकारी खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दी है।

 



पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि प्रदेश के सरकारी कर्माचारियों के लिए भूपेश सरकार 6 मार्च को खुशियों का पिटारा खोलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार होली पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है और इसका जल्द ही ऐलान किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सत्र के दौरान लगातार विपक्ष सरकारी और अनियमित कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को उठा रही है। वहीं, कल विपक्ष ने अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर जमकर हंगामा किया था।

वहीं, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि बीजेपी के पास वहां कोई सीट नहीं इसलिए फोकस कर रही है। ऐसा कहा जाता है की सत्ता का रास्ता बस्तर से होकर जाता है इसलिए बस्तर पर फोकस किया जा रहा है। लेकिन इसका कोई बड़ा फायदा नहीं होगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!